नारियल का इस्तेमाल दक्षिण भारत में कई तरीकों से किया जाता है, खाने में जहाँ इसके तेल का इस्तेमाल होता है, वहीं मसालों में भी नारियल डाला जाता है। देश के बाकी राज्यों में आपको नारियल पानी आसानी से मिल जाएगा। नारियल पानी स्वाद में अच्छा होता है, इसके साथ ही सेहत को भी नारियल पानी से अनेक फायदे मिलते हैं। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। नारियल पानी की तरह ही इसकी मलाई के भी अनेक फायदे हैं।
मलाई स्मूदी बनाने का तरीका
स्मूदी बनाने के लिए आपको आधा कप नारियल मलाई, आधा कप नारियल मिल्क, 1 कप नारियल पानी और स्वादानुसार शहद चाहिए होगा। सभी चीजों को मिक्सी के जार में डालकर तब तक चलाएं जब तक कि स्मूदी तैयार न होजाए। आप इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं। स्मूदी को जार से निकालकर तुरंत पिएं। भरपूर पोषण पाने के लिए इस स्मूदी को बनाने के आधे घंटे के अंदर खत्म कर देना चाहिए।
कोकोनट क्रीम स्मूदी को ड्राईफूट्स डालकर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको 1 कप नारियल की मलाई, 1 कप नारियल मिल्क, बादाम और अखरोट के टुकड़े 1 चम्मच और स्वाद के लिए शहद चाहिए होगा। सभी चीजों को साथ में मिलाकर जार में डालकर मिक्सी चलाएं। आपकी स्मूदी तैयार है, स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें एक चौथाई चम्मच को पाउडर भी मिला सकते हैं।
मलाई स्मूदी के फायदे
विटामिन श्व, विटामिन ष्ट के साथ फाइबर, आयरन, पोटैशियम से भरपूर नारियल मलाई में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ऐसे में नारियल मलाई से बनी स्मूदी पीने से सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं। नारियल मलाई स्मूदी आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगी, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है।
इस स्मूदी के सेवन से आपकी पेट संबंधित समस्याएं कम होंगी और पाचनतंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या रहती है, तो इसके सेवन से आराम मिल सकता है।
इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होती है।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31