बैतूल। बैतूल शहर के मुख्य प्रवेश मार्ग पर बडोरा चौराहे के आसपास यातायात में बाधक बन रहे सड़क किनारे विस्तार से फै ले अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कुछ दुकानदारों को दो वर्ष पूर्व नोटिस दिए गए थे, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अवैध रूप से और दूकानें लग गईं हैं। इससे हर पल जाम लगने की समस्या से राहगीर बेहद परेशान हो रहे हैं।
बताया जाता है कि माचना नदी के पुल के पास से अवैध गुमटियां रखकर कब्जे करने का सिलसिला दो वर्ष पहले प्रारंभ हुआ था। इस पर ग्राम पंचायत और प्रशासन के द्वारा कार्रवाई करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। नतीजतन पुल से लेकर बैतूल बाज़ार मार्ग और आठनेर मार्ग पर दोनों ओर पटरियों पर अवैध रूप से कब्जे कर लिए गए हैं। दुकानदारों ने सामान रख लिया है और कहीं-कहीं पर गुमटियां रखकर कब्जा कर लिया गया है। इससे सड़क की चौड़ाई नाममात्र की रह गई है और राहगीरों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 1563
Views This Year : 10596
Total views : 111069
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8