बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक व्यक्ति के द्वारा स्वयं के अपहरण की साजिश रचने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने एम्प्लॉयर को अपने जाल में फंसाकर पैसे लेने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पकड़ा गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति और उसके दो दोस्तों को कथित तौर पर स्वयं के अपहरण की झूठी कहानी रचने और बाद में अपने नियोक्ता से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिर$फ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
बताया जाता है कि नुरुल्ला खान आसानी से पैसा कमाना चाहता था और उसने अपने अपहरण का नाटक रचने और अपने एम्प्लॉयर से दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का फैसला किया। पुलिस ने कहा कि उसने अपनी योजना को अंजाम देने के लिए अपने दो दोस्तों को भी शामिल किया।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8