बदायूं। चकबंदी से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण कराने के लिए गांवों में चकबंदी ग्राम अदालतें लगाई जाएंगी। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने बताया कि विभिन्न चकबंदी न्यायालयों में विचाराधीन वादों, आपत्तियों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। 11 अक्टूबर को तहसील बिल्सी के ग्राम नैथुआ में, 27 अक्टूबर को तहसील बदायूं के गिधौल तथा 31 अक्टूबर को तहसील बिल्सी के ग्राम पहाड़पुर के पंचायत भवनों में चकबंदी ग्राम अदालतें लगाई जाएंगी।
जन शिकायतों का मौके पर निदान कराने के लिए शनिवार को तहसील स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ.ओपी सिंह बिसौली तहसील में शिकायतें सनुकर उनका निस्तारण कराएंगे। अन्य तहसीलों में एडीएम, एसएसडीएम स्थानीय अधिकारियों के साथ शिकायतों का निदान कराएंगे।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 909
Views Last 30 days : 1563
Views This Year : 10596
Total views : 111069
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8