सेब सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है? अब तो यही सभी मानने लगे हैं। माना जाता है कि नित्यप्रति खाली पेट एक सेब खाने से कई बीमारियां कोसों दूर रहती हैं, तो सेब खाना जितना फायदेमंद होता है, उतना ही इसका जूस भी सेहत के लिए लाभदायक है। इस जूस में फाइबर, विटामिन-सी, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे तमाम पोषकतत्त्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह खाली पेट सेवा का जूस पीने से क्या-क्या फायदे हैं?-
हृदय को रखे स्वस्थ
सेब का जूस हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस जूस में मौज़ूद फाइबर और पेक्टिन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं, जिससे आप दिल की बीमारियों से बच सकते हैं।
वजन कंट्रोल करता है
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए सेब का जूस काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन्स और खनिज से भरपूर सेब का जूस पीने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आप ज़्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।
तेज करता है आंखों की रोशनी
विटामिन-ए से भरपूर सेब आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है। आजकल लोग लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करते हैं, जिससे आंखें जल्दी खराब होती हैं। ऐसे में आंखों की रोशनी बेहतर करने के लिए आप अपनी डाइट में सेब का जूस ज़रूर शामिल करें।
अस्थमा के मरीजों के लिए
अस्थमा के मरीजों के लिए सेब का जूस काफी लाभदायक माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट इस जूस को पीने से अस्थमा जैसी बीमारी को कम करने में मदद मिल सकती है।
स्वस्थ रखता है पाचनतंत्र
सेब का जूस पेक्टिन का समृद्ध स्रोत है। नियमित रूप से खाली पेट सेब का जूस पीने से पाचनतंत्र स्वस्थ रहता है। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आंत स्वस्थ रहता है।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 169
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9377
Total views : 109850
Who's Online : 2
Your IP Address : 162.251.85.8