हमीरपुर, अजय शिवहरे। प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर टीम प्रमुख स्नेहलता राजपूत जी ने कहा कि ”हमें हर घर को ‘माँÓ की ज्योति से प्रकाशित करना है और घर-घर जाकर लोगों को संगठन की जनकल्याणकारी विचारधारा पर चलने हेतु प्रेरित करना है।ÓÓ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम जी ने कहा कि ”आज ढोंगी-पाखंडियों के द्वारा तरह-तरह से समाज का शोषण किया जा रहा है, ज़रूरत है तो इन पाखंडियों का चेहरा उजागर करने की। यदि जीवन में सुख-शांति चाहिए, तो सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की विचारधारा को अपनाते हुए नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन अपनाएं।ÓÓ
संगठन के कार्यकर्ता राजा कुशवाहा जी ने बताया कि ”दिनांक 7-8 अक्टूबर 2023 को गुलाब पैलेस, महोबा में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ का कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी एवं सिद्धाश्रमरत्न सौरभ द्विवेदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।ÓÓ पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति कुशवाहा जी ने किया।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 169
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9377
Total views : 109850
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8