नई दिल्ली। भारत में दुनिया के मुकाबले कई दवाओं के मूल्य सबसे कम हैं, जिसमें कैंसर जैसी बड़ी बीमारी की दवा भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि भारत कैंसर की 90 दवाओं में से 42 सबसे सस्ती दरों पर देता है। इसी के साथ मांडविया ने घोषणा करते हुए कहा कि हम अब कैंसर अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाने जा रहे हैं।
स्वास्थ्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत, स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन स्वास्थ्य क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमने मंगलवार को फार्मा नीति लॉन्च की जो एक बड़ा कदम था और हम अब जेनेरिक दवाओं में दुनिया की फार्मेसी बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कभी भी राजनीतिक विषय नहीं हो सकता और न ही व्यावसायिक, अपितु यह भारत के लिए सेवा का विषय है। मांडविया एक मीडिया ग्रुप के कार्यक्रम के उद्घाटन पर बोल रहे थे।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7