संकल्प शक्ति। छत्तीसगढ़ के जि़ला-कांकेर मुख्यालय में दिनांक 24 सितम्बर 2023 को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट सत्ता के विरुद्ध जन-आवाहन रैली निकाली, जिसमें जनप्रवाह उमड़ पड़ा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अब जनता जाग चुकी है और परिवर्तन होकर रहेगा। यह रैली नगरभ्रमण करने के पश्चात् वापस मेला भाटा पहुंची और आमसभा में तब्दील हो गई।
आमसभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सिद्धाश्रमरत्न आशीष शुक्ला (राजू भैया) जी ने गम्भीर स्वर में कहा कि ”शासन-प्रशासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और ऐसे समय में जब बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं, माफियाओ के खिलाफ कोई आवाज़ नहीं उठा पा रहा है, तब भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मुखर होकर छत्तीसगढ़ में परिवर्तन के लिए प्रदेश की जनता का आवाहन कर रही है।
वर्तमान भ्रष्ट व्यवस्था के विरुद्ध आमजनमानस में परिवर्तन का अंकुर फूट पड़ा है और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की हुंकार से; रैलियों, आमसभाओं और कार्यकर्ताओं के डोर-टू-डोर सम्पर्क के कारण बड़ी-बड़ी पार्टियों में अपनी हार का भय समा गया है। सबसे बड़ा होता है आत्मबल और अपने आत्मबल से हम अवश्य ही व्याप्त भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को मुक्त करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव का समय नज़दीक आ गया है और चाहे भाजपा के हों या कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता हों, कोई कहीं, तो कोई कहीं सभा करेंगे, लेकिन वे सब डरे हुए हैं कि आखिर जनता को क्या जवाब देंगे? जहाँ देखो, वहाँ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो लगी हुईं हैं, पोस्टरों में विकास की झूठी गाथाएं लिखी गई हैं, बड़े-बड़े विज्ञापन किए जा रहे हैं। अरे, यदि विकास ही किए होते, तो विज्ञापन करने की आवश्यकता ही न पड़ती और सबकुछ जनता के सामने होता।
भाईयों और बहनों, जबसे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करना शुरू किया है, अपनी सशक्त विचारधारा को लेकर डोर-टु-डोर लोगों से सम्पर्क करना शुरू किया है, भाजपा और कांग्रेस दोनों के धरातल खिसक गए हैं और विश्वास मानिए कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन तो होने ही वाला है, कांकेर से भी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की सफलता सुनिश्चित है।
पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शक्तिस्वरूपा बहन सिद्धाश्रमरत्न संध्या शुक्ला जी ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा कि ”कांकेर की इस धरती से परिवर्तन की आवाज़ उठ रही है और यहाँ के लोग खुलकर बोल रहे हैं कि ‘परिवर्तन की करो तैयारी, आ रहे हैं रक्षाकवचधारी। रक्षाकवच का तात्पर्य लालपट्टा नहीं है, बल्कि रक्षाकवच का तात्पर्य है-राष्ट्र की रक्षा करने वाले, धर्म की रक्षा करने वाले, मानवता की सेवा करने वाले और अन्यायी-अधर्मियों-भ्रष्टाचारियों को धूल चटाने वाले।
आज वास्तव में परिवर्तन की आवश्यकता है और यह कोई नई बात नहींं है। हर काल में, हर युग में जब-जब अनीति-अन्याय-अधर्म चरमसीमा पर पहुंचा है, तब-तब सत्ताएं परिवर्तित हुईं हैं और इस कलिकाल में परिवर्तन के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी उठ खड़ी हुई है। 76 साल हो गए, इन भ्रष्टाचारियों को वोट देते चले आ रहे हो, आपके बुजुर्गों ने, आपके परिवार के सदस्यों ने इन अन्यायी-अधर्मियों को अपना वोट तो दिया, लेकिन इन्होंने क्या दिया? आज भी आमसमाज मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश को नशामुक्त, शराबमुक्त बनाने की बात करती थी, लेकिन किया ठीक उल्टा, पूरे छत्तीसगढ़ को शराबमय कर दिया। आज स्थिति यह है कि नशे के कारण आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और दुर्घटनाओं में जब लोगों की मौत होती है, तो प्रभावित परिवारों में हाहाकार मच जाता है! नशे के कारण आएदिन बलात्कार की घटनाएं होती हैं तथा नशे के सरकारी कारोबार के चलते ही यह मेहनती और धर्मपरायण प्रदेश, जिस विकास की ऊँचाईयों को छूना चाहिए था, आज पिछड़े प्रदेशों में गिना जाता है। यदि यह कहें कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार घोटालों की सरकार है, तो $गलत न होगा। कांग्रेस सरकार ने केवल मा$िफयाओं को संरक्षण देने का कार्य किया है। तो, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी तीसरे और सशक्त विकल्प के रूप में आपके सामने है, बढ़कर आइए और इससे जुड़कर छत्तीसगढ़ को भय-भूख-भ्रष्टाचार व अपराधमुक्त प्रदेश बनाइए।
हम साधक हैं, हम धर्मयोद्धा हैं और हमारी यात्रा पूर्णरूपेण ईमानदारी की नीव पर टिकी हुई है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को आमजनमानस का जो समर्थन मिल रहा है, वह दर्शाता है कि निश्चित ही परिवर्तन होगा और छत्तीसगढ़ भी विकास की ऊँचाईयों को प्राप्त करके पिछड़ेपन के कलंक से मुक्त होगा।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रमरत्न सौरभ द्विवेदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ”आज बड़ी-बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में चुनावी टिकट की करोड़ों रुपए में खरीद-फरोख्त होने की चर्चाएं रहती हैं, यही कारण है कि देश में, हर प्रदेश में भ्रष्टाचार और घोटालों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हमारी पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो ईमानदार व जनसेवाव्रती है तथा नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् व शिक्षित लोगों को बिना एक रुपए लिए टिकट देती है, क्योंकि हमारा लक्ष्य केवल और केवल अपने देश को विकास की ऊँचाईयों पर लेजाना है।
छत्तीसगढ़ में भगवान् रामचन्द्र को भी कांग्रेसियों ने नहीं छोड़ा। भूपेश बघेल के साथ ही लगभग अन्य सभी घोटालेबाज व भ्रष्टाचारी नेताओं ने श्रीराम के नाम का उपयोग किया है। अरे, ऋषि विश्वामित्र श्रीराम को उनके महल से यहाँ पर इसलिए लेकर आए थे कि वे राक्षसों का समूल नाश करके उनके यज्ञकार्य को निर्विघ्न सम्पन्न करवायेंगे और उन्होंने आतताइयों का नाश करके सत्यधर्म की स्थापना की। लेकिन, आज भ्रष्टाचारी वर्ग ही सबसे ज़्यादा उनके नाम का उपयोग कर रहा है।
हमारे गुरुजी, सच्चिदानंदस्वरूप श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने अनीति-अन्याय-अधर्म के विनाश एवं राष्ट्र की रक्षा करने का संकल्प ठाना है और उनके रक्षाकवचधारी चेतनावान् शिष्य इस लक्ष्य को लेकर गाँव-गाँव, डोर-टू-डोर जा रहे हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन हुए 10 वर्ष हो चुके हैं और यह पार्टी छत्तीसगढ़ में पाँच लाख से अधिक लोगों को नशामुक्त कर चुकी है तथा नशामुक्ति का यह अभियान सतत जारी है। तब, हम नशामुक्ति की बात करने के साथ ही भ्रष्टाचार के ख़्िाला$फ आवाज़ उठाते हैं, क्योंकि हमें मालूम है कि एक-न-एक दिन हम सत्ता में आयेंगे ज़रूर और भ्रष्टाचारियों से देश को मुक्त करेंगे।
उद्बोधन के क्रम में प्रतिभा नायक जी और नरहर देव गावडे जी ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जनकल्याणकारी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कांकेरवासियों से सत्ता परिवर्तन का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन हेमंत श्रीवास जी ने किया।
भारत माता की जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31