राजमा को किडनी बिंस के नाम से भी जाना जाता है। लोग सबसे ज़्यादा चावल के साथ राजमा खाना पसंद करते हैं। यह प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और भी कई फायदे होते हैं। राजमा में घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर पाया जाता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है। राजमा में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करती है।
डायबिटीज में लाभकारी
डायबिटीज के मरीजों के लिए राजमा लाभकारी होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर जैसे तमाम पोषकतत्त्व पाए जाते हैं। इसके अलावा राजमा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
पाचन में मददगार
राजमा पाचन को भी स्वस्थ रखता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो पाचन के लिए ज़रूरी होते हैं । लेकिन, अपनी डाइट में राजमा कम ही मात्रा में शामिल करें, क्योंकि इसे अधिक खाने से गैस, सूजन पेट फूलने की भी समस्या हो सकती है।
खून की कमी को करे दूर
राजमा आयरन का समृद्ध स्रोत है। शरीर में आयरन की कमी के कारण एनिमिया की समस्या हो सकती है। खून की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में राजमा शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है।
दिल को स्वस्थ रखे
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए राजमा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। किडनी बीन्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
हड्डियों और दांतों के लिए गुणकारी
पोषकतत्त्वों से भरपूर राजमा हड्डियों और दातों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक और भी कई पोषकतत्त्व पाए जाते हैं। जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।




























Views Today : 4
Views Last 7 days : 910
Views Last 30 days : 1564
Views This Year : 10597
Total views : 111070
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8