भोपाल/सागर। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजव, नौरादेही अब प्रदेश का 7वां टाइगर रिजर्व घोषित हो गया है। इसी के साथ मध्यप्रदेश सबसे अधिक टाइगर रिजर्व वाला राज्य बन गया है। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में 06 टाइगर रिजर्व हैं। नौरादेही रिजर्व का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व को क्षेत्र का जो नु$कसान होगा, उसकी क्षतिपूर्ति के लिए इस रिजर्व को बनाया गया है।
इसका कुल क्षेत्रफल 2339 वर्ग किमी होगा, जो आकार की दृष्टि से प्रदेश में सबसे बड़ा रिजर्व होगा। यह देश का 54वां टाइगर रिजर्व है। तीन महीने पहले केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से इसकी एनओसी मिल गई थी। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने भी नौरादेही और वीरांगना दुर्गावती सेंचुरी को मिलाकर टाइगर रिजर्व को सहमति दे दी थी।




























Views Today :
Views Last 7 days : 117
Views Last 30 days : 819
Views This Year : 8315
Total views : 108788
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7