नई दिल्ली। संसद के स्पेशल सेशन के चौथे दिन गुरुवार को राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) सर्वसम्मति से पास हो गया है। बिल के खिलाफ किसी ने वोट नहीं दिया। हाउस में मौज़ूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। यह बिल लोकसभा में बुधवार को पास हुआ था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
बिल पास होने के बाद राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा पहुंचे, वहाँ पर चंद्रयान 3 की सफलता पर चर्चा के बाद लोकसभा को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 169
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9377
Total views : 109850
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8