शरीर को ठीक ढंग से संचालित करने हेतु पोषकतत्त्वों की पर्याप्त मात्रा की ज़रूरत होती है। इनमें से एक विटामिन है, इसकी कमी होने पर शरीर में कई गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर में विटामिन की कमी होने पर आपके आंतरिक अंगों को भी नु$कसान होता है। हर व्यक्ति में विटामिन की कमी के लक्षण भले ही अलग-अलग दिखते हों, लेकिन इसकी वजह से होने वाली परेशानियां सभी लोगों में एक जैसी ही होती है। शरीर को ठीक ढंग से फंक्शन करने के लिए कई तरह के विटामिन की ज़रूरत होती है। विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के, शरीर में इनकी आपूर्ति डाइट के माध्यम से होती है।
विषय विशेषज्ञों के अनुसार, अगर शरीर में विटामिन ए की कमी होती है, तो आपको आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। विटामिन बी की कमी की वजह से आपके नर्वस सिस्टम, आंखें और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वही विटामिन सी की कमी पूरे शरीर को प्रभावित करती है।
शरीर में विटामिन की कमी मुख्य रूप से डाइट से जुड़ी $गलत आदतों की वजह से होती है, लेकिन केवल डाइट ही नहीं, आपके शरीर की स्थिति और जीवनशैली भी इसके लिए जि़म्मेदार होते हैं। खराब पोषण, शराब का सेवन, स्मोकिंग और नेचुरल स्थिति के कारण आपके शरीर में विटामिन की कमी हो सकती है। शरीर में विटामिन की कमी के मुख्य कारण हैं- डाइट में पोषकतत्त्वों की कमी, प्राकृतिक पोषण का अभाव, बहुत ज़्यादा शराब का सेवन और स्मोकिंग। अत: शराब और सिगरेट, बीड़ी, गांजा, चरस या अन्य किसी भी नशे का सेवन बिल्कुल न करें।
दूर कैसे करें विटामिन की कमी?
शरीर में विटामिन की कमी के कारण आपने शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर होजाती है। इसके अलावा शरीर की हड्डियां भी कमज़ोर होजाती है। यही नहीं पुरुषों में विटामिन की कमी होने पर प्रजनन क्षमता भी कमज़ोर होती है। शरीर में विटामिन की कमी पूरा करने के लिए संतुलित डाइट का सेवन करना चाहिए। इसके लिए डाइट में ताजे फल और सब्जि़यों को शामिल करें। ताजे फल और सब्जि़यां विटामिन से भरपूर होती हैं। इसके अलावा डाइट में दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स को भी शामिल करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करने से भी शरीर में विटामिन की कमी होने से बचाव होता है।
इतना ही नहीं, नियमित रूप से योग और व्यायाम करने से भी शरीर में विटामिन की कमी होने से बचाव होता है। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी का शिकार हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेकर सप्लीमेंट्स का सेवन करें, लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी विटामिन का सप्लीमेंट बिना डॉक्टर की सलाह के न लें।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8