नई दिल्ली। स्वच्छता ही सेवा, इस पखवाड़े में पूरे देश में साफ-सफाई के अभियान को तेज करने के साथ ही केंद्र सरकार ने 2026 तक शहरों से कूड़े के सभी पहाड़ों को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पखवाड़े की शुरुआत 16 सितंबर से शुरू हुई है और यह 30 सितंबर तक चलना है।
इस बार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का आयोजन आवासन और शहरी कार्य, ग्रामीण विकास तथा जलशक्ति मंत्रालय मिलकर कर रहे हैं। आवासन और शहरी कार्यमंत्री हरदीप पुरी ने शहरों में कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने को इस स्वच्छ भारत मिशन की प्राथमिकता बताया है। इसके तहत अक्टूबर 2024 तक एक हज़ार शहरों को थ्री स्टार गार्बेज फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 1565
Views This Year : 10598
Total views : 111071
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8