शरीर को हेल्दी, फिट और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए नित्यप्रति पयाप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए और पानी का स्वाद और उसका पोषण बढ़ाने के लिए लोग पानी में कई तरह की चीजों को मिलाकर पीते हैं। लोग नींबू पानी का सेवन भी खूब करते हैं। नींबू पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में मौज़ूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में मौज़ूद चर्बी को कम करने में फायदा मिलता है। लोग वजन कम करने और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए भी रोजाना सुबह के समय नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन, किसी भी चीज का संतुलित मात्रा में ही सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है?
क्या रोजाना नींबू पानी पीना चाहिए?
वजन कम करने से लेकर शरीर को डिटॉक्स करने के लिए लोग नींबू पानी का सेवन नियमित रूप से करते हैं। शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करना फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कुछ लोग जल्दी फायदा पाने के चक्कर में इसका बहुत ज़्यादा मात्रा में सेवन करने लगते हैं,जबकि रोजाना एक गिलास से ज़्यादा नींबू पानी पीने से बचना चाहिए।
ज़्यादा नींबू पानी पीने से नुकसान
गर्मी हो या सर्दी, बहुत से लोग नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करते हैं, लेकिन एक ही दिन में बहुत ज़्यादा नींबू का सेवन या नींबू पानी पीने से शरीर को कई नु$कसान हो सकते हैं। अगर आप भी जल्दी वजन कम करने के लिए या पाचनतंत्र को ठीक रखने के लिए रोजाना बहुत ज़्यादा नींबू पानी पीते हैं, तो इससे शरीर में कई समस्याओं के पनपने का ख़्ातरा रहता है। बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को ये नुकसान हो सकते हैं–
ज़्यादा नींबू पानी से हार्टबर्न की समस्या हो सकती है। पेप्टिक अल्सर का ख़्ातरा रहता है, शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, आपका वजन बहुत कम हो सकता है। शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ सकती है। पाचनतंत्र से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
संतुलित मात्रा में ही उपयोग करें
किसी भी चीज का संतुलित मात्रा में ही सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है। वजन कम करना हो या शरीर में मौज़ूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए नींबू पानी पीने से पहले इसकी मात्रा के बारे में एक्सपर्ट या डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करना चाहिए। नित्यप्रति बहुत ज़्यादा नींबू पानी पीना सेहत के लिए ख़्ातरनाक हो सकता है।




























Views Today : 9
Views Last 7 days : 249
Views Last 30 days : 1264
Views This Year : 7106
Total views : 107579
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23