रायबरेली। उत्तरप्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार की रात हृदयविदाकर दुर्घटना हो गई। रायबरेली-कानपुर हाईवे पर सेमरी के केशौली गांव के निकट खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में सलोन के पूरे झाऊ, फतेहाबाद की कल्पना, उनके बेटे अभय और विनय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
खीरों थाने की पुलिस के अनुसार, कार सवार लोग उन्नाव रिश्तेदारी में गए थे। वापस लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है। गाड़ी में थोड़ी मात्रा में गांजा और भांग भी मिली है।
गौरतलब है कि केशौली में जिस जगह हादसा हुआ है, वहा हाईवे किनारे लगभग एक माह से ट्रक बिगड़ा खड़ा है। शासन के निर्देश के बावजूद ट्रक को हाईवे से नहीं हटाया गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि रात में ट्रक नज़र नहीं आया होगा, जिसके कारण यह दुर्घटना घटित हुई।



























Views Today : 12
Views Last 7 days : 164
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9372
Total views : 109845
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59