रीवा। रीवा जिले का बैकुंठपुर कस्बा में एक चिकित्सक के ऊपर बदमाशों ने कट्टे से फायर कर दिया। पुलिस का कहना है कि गुरुवार की दोपहर 12 बजे एक बाइक में सवार होकर दो बदमाश आए। वे सीधे चिकित्सक के क्लीनिक पहुंचे। वहां हमलावरों को 80 वर्षीय बुजुर्ग सामने दिखे। अन्होंने पूछा डॉ. दिवाकर सिंह कौन हैं? जवाब मिला, हां बताइये मैं ही दिवाकर सिंह हूं। इतना सुनते ही हमलावर ने कट्टे से फायर कर दिया। गोली कनपटी के बगल से निगली। ऐसे में एक दो छर्रे सिर के पास धस गए, जिससे रक्त बहने लगा। कुल मिलाकर चिकित्सक बाल-बाल बच गए है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल चिकित्सक को बेहतर उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर गई। चिकित्सक पूरी तरह से स्वस्थ्य है।



























Views Today : 12
Views Last 7 days : 164
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9372
Total views : 109845
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.59