जम्मू-कश्मीर। भारतीय सेना पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान से विपरीत हालात में मुकाबले के लिए जम्मू-कश्मीर के नॉर्थ और वेस्ट बॉर्डर पर स्वदेशी ड्रोन तैनात किए हैं।
उधर, बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन पूर्वी लद्दाख के स्ट्रैटेजिक न्योमा बेल्ट में 218 करोड़ की लागत से एयरफील्ड बनाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 12 सितंबर को इसकी आधारशिला रखने वाले हैं।
नॉर्दन कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता के अनुसार, दुश्मन का मुकाबला करने या निगरानी करने के लिए हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर हाईटेक ड्रोन तैनात किए गए हैं। इन्हें देश में ही बनाया गया है। लॉजिस्टिक ड्रोन और ऑटोनॉमस व्हीकल्स को लेकर काफी रिसर्च हुआ है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40