नई दिल्ली। देश में जन-धन खातों की संख्या 50 करोड़ से अधिक हो गई है, जिनमें से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं से संबंधित हैं। वित्त मंत्रालय के द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि इनमें से लगभग 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 2.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि इन खातों से लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मु$फ्त जारी किए गए हैं।
दस हज़ार रु. ओवरड्राफ्ट की सुविधा
वित्तीय समावेशन पर राष्ट्रीय मिशन जिसे पीएम जेडीवाई के नाम से जाना जाता है को 28 अगस्त 2014 को लॉन्च किया गया था। पीएमजेडीवाई खाताधारकों को कई लाभ प्रदान करता है, जिनमें न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता के बिना बैंक खाता, 02 लाख का दुर्घटना बीमा के साथ मुफ्त रूपे डेबिट कार्ड और 10,000 रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा शामिल है।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 8340
Total views : 108813
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250