कई लोग फल और सब्जि़यों को कच्चा खाना पसंद करते हैं। चाहे सलाद के रूप में या नाश्ते के समय कुछ फल और सब्जियों को कच्चा खाया जाता है। कुछ सब्जि़यों में के बारे में यह कहा जाता है कि अगर आप उन्हें पकाकर खाते हैं, तो उनमें पाए जाने वाले पोषकतत्त्वों की मात्रा कम होजाती है। इस वजह से लोग कुछ सब्जियों को बिना पकाकर खाते हैं। सब्जियों को बिना पकाकर खाने से शरीर को कई गंभीर नुकसान होने का खतरा रहता है। विशेषज्ञ बतलाते हैं कि कुछ सब्जियों को कच्चा या सलाद के रूप में खाने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
मशरूम: मशरूम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौज़ूद पोषकतत्त्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं, लेकिन अगर आप मशरूम का सेवन कच्चा करते हैं, तो इससे कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कच्चा मशरूम खाने से पाचनतंत्र से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है।
आलू: वैसे तो आलू को उबालकर या पकाकर ही खाया जाता है, लेकिन अगर आप कच्चे आलू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में विषाक्तता हो सकती है। आलू में सोलेनिन नाम का एक विषाक्त पदार्थ पाया जाता है। इसका कच्चा सेवन करने से कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
भिंडी: बहुत से लोग कच्ची भिंडी खा लेते हैं। ऐसा करने से शरीर को कई नुकसान होते हैं। कच्ची भिंडी खाने से आपको पेट में दर्द, खट्टी डकार और पेट में गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। भिंडी को अच्छी तरह से पकाने के बाद ही खाना चाहिए।
बैगन: कच्चा बैंगन खाने से भी शरीर को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। इसका सेवन करने से उल्टी, मतली और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं। बैगन में मौज़ूद तत्त्व पेट खराब कर सकते हैं और इसकी वजह से कई दूसरी समस्याओं का खतरा भी रहता है।
ब्रोकली: ब्रोकली का सेवन कुछ लोग सलाद के रूप में भी करते हैं। कच्ची ब्रोकली खाने से शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। इसकी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। ब्रोकली को हमेशा स्टीम या फ्राई करने के बाद ही खाना चाहिए।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8