बेसन का उपयोग लोग कई तरह से करते हैं। बेसन का उपयोग कभी सब्ज़ी बनाने में, तो कभी नमकीन, तो कभी मिठाइयां बनाने में की जाती है। कुछ लोग अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए भी बेसन का उपयोग करते हैं। बेसन में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे कई आवश्यक तत्त्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन-बी भी पाया जाता है, जिससे खाना पचाने की ता$कत मिलती है। इतना ही नहीं, बेसन में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेसन काफी लाभदायक है। दरअसल, बेसन में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और इसे कम शुगर वाले खाद्य पदार्थों में गिना जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को सामान्य किया जा सकता है।
शरीर को मिलती है ताकत
बेसन चने की दाल को पीसकर बनाया जाता है। बेसन में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस आदि तत्त्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ता$कत देते हैं। साथ ही ये हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं। बेसन के सेवन से इन्युनिटी भी मज़बूत होती है।
रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है बेसन
बेसन में विटामिन-बी पाया जाता है, इसमें थायमिन (बी1), राइबोफ्लेविन (बी2), नियासिन (बी&), विटामिन बी6 और फोलेट शामिल हैं। ये विटामिन्स पाचनतंत्र, नर्व सिस्टम और रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन के लिए महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं।
डायबटीज के मरीज के लिए
बेसन कम कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों में गिना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका मतलब है कि इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा । तात्पर्य बेसन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद है।
स्कन भी बनाए सॉफ्ट
बेसन में जिंक और विटामिन-ई भी पाया जाता है, जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है। यह स्किन डैमेज से बचाता है। बेसन का इस्तेमाल लोग फेस पैक में भी करते हैं, जिससे स्किन चमकने लगती है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8