दमोह। जबलपुर मार्ग पर हथनी तिराहा के पास मंगलवार की रात सड़क पर बैठे आवारा मवेशी से एक बाइक टकरा गई। जिससे बाइक में सवार बृजेश पुत्र नंदराम चौहान के सीने में मवेशी का सींग घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
एक अन्य बाइक सवार युवक अशोक पटेल ने जब उसे घायल अवस्था में देखा, तो एम्बुलेंस 108 को सूचना दी, लेकिन वाहन समय से नहीं पहुँचा, तो घायल के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुँचकर बृजेश को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डा्क्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बृजेश अपनी बाइक से अपने गांव हरदुआ मानगढ़ जा रहा था।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8