सागर। सागर में एक युवक ने अपने ही दो चाचाओं की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना केसली थानांतर्गत नयागांव बम्होरी की है।
पुलिस के अनुसार सोमवार की शाम 06 बजे नयागांव निवासी 28 वर्षीय राव साब पिता रम्मू यादव कुल्हाड़ी लेकर निकला और अपने चाचा सुखराम और जीवन पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से उसने एक के बाद एक कई वार किए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
चीख पुकार सुनकर बाहर आई चाची कैलाशरानी और बड़ी मां सरोजरानी पर भी उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यहां से जाते वक्त रास्ते में मिले शिक्षक रवि गौंड़ के हाथ में कुल्हाड़ी मार दी। इसके बाद वह गांव से कहीं चला गया। सूचना पर केसली पुलिस गांव पहुंची। देर रात तक उसकी तलाश चल रही थी। वारदात के डर से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31