हटा, दमोह। बाढ़ से किसानों की फसलें हुई पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस प्ररिप्रेक्ष्य में गत दिवस ग्रामवासियों ने भगवती मानव कल्याण संगठन की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम हटा को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख है कि बिजवार व्यारमा नदी और नालों में दिनांक 03 अगस्त से लेकर 05 अगस्त 2023 तक भीषण बाढ़ आ जाने के कारण ग्राम बिजवार, जरौंदा, पिपरिया, रमपुरा, हिनौती बंधा ग्राम की फसलें नष्ट हो गईं हैं। फसल नष्ट होजाने से किसान बहुत परेशान हैं।
ग्रामवासियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सर्वे कराकर नष्ट हुए फसलों का उचित मुआवजा दिलवाई जाए।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 126
Views Last 30 days : 762
Views This Year : 8329
Total views : 108802
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8