चौबेपुर/ बिल्हौर। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भांति जुलाई में भी कल्हैया पार्टी लॉन, बेला रोड, चौबेपुर, तह.-बिल्हौर, जि़ला-कानपुर नगर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। जयकारे कंचन द्विवेदी जी और अंशिका चौरसिया जी ने लगवाये।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के प्रदेश प्रचारमंत्री चंद्रप्रकाश दुबे जी ने कहा कि जनकल्याण से ही आत्मकल्याण संभव है। परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने से ही हमें आत्मकल्याण संभव है। माया मिश्रा जी और प्रयाग नारायण शुक्ला जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन योगेश कटियार जी के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।





























Views Today : 23
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 656
Views This Year : 9355
Total views : 109828
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151