भोपाल। पटवारी चयन परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पटवारी चयन परीक्षा के मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि जब तक संदेह समाप्त नहीं होगा नियुक्ति नहीं होगी।
शिवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित गु्रु्रप-2 , सब गु्र-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच के लिये उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजेन्द्र कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। जांच में इस परीक्षा से संबंधित शिकायतों और जांच के दौरान सभी बिंदुओं पर भी जांच की जाए। जांच के निष्कर्षों के आधार पर यथोचित अनुशंसाएं 31 अगस्त 2023 तक राज्य शासन को प्रस्तुत की जाएंगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विकास पर्व यात्रा के लिए बुधवार को सिवनी पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो के बाद आमसभा ली। इस दौरान उन्होंने सिवनी को नगर निगम बनाने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि पटवारी भर्ती परीक्षा पर संदेह खत्म होने तक नियुक्तियां नहीं की जाएंगी।



























Views Today : 55
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 826
Views This Year : 8310
Total views : 108783
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243