महोबा। हर माह की भांति इस माह भी तृतीय रविवार को अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। इस दिव्य अनुष्ठान का शुभारंभ ‘माँ
-गुरुवर के जयकारों व शंखध्वनि के साथ किया गया। जयकारे श्रीमती नीतू कुशवाहा जी और कु.संध्या कुशवाहा जी ने लगवाए।
समापन बेला पर टीम प्रमुख श्रीमती संगीता कुशवाहा जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री ने हमें जो साधनाक्रम प्रदान किए हैं, उन्हें नित्यप्रति करें और समाज को भी इससे जोड़ें, जिससे सभी के जीवन में परिवर्तन आए। भगवती मानव कल्याण संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष पप्पू सिंह चौहान जी ने कहा कि हमें गुरुवरश्री के बताये मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते जाना है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा के जि़लाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति जी ने कहा कि नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन ही सुख-शांति व समृद्धि का आधार है। बच्चों को अच्छा स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उन्हें सत्यधर्म के मार्ग पर बढ़ाना चाहिए, इससे बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होंगे।
अंत में संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के तहसील शाखा के सचिव मातादीन सेन जी ने किया।





























Views Today : 21
Views Last 7 days : 153
Views Last 30 days : 654
Views This Year : 9353
Total views : 109826
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151