ललितपुर। हर माह की भांति इस माह भी तृतीय रविवार को हनुमान मंदिर, कचहरी परिसर, ललितपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में गुरुवर और माता जगदम्बे के जयकारे इंदर सिंह सोलंकी जी और अमर सिंह जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़ला कोषाध्यक्ष भगवत कुशवाहा जी ने कहा कि महाआरती में शामिल होना, हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। हमें परम पूज्य गुरुवरश्री की विचारधारा पर चलते हुए नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन जीते हुए मानवता, धर्म और राष्ट्ररक्षा के लिए कार्य करते रहना है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया।



























Views Today : 7
Views Last 7 days : 94
Views Last 30 days : 840
Views This Year : 8251
Total views : 108724
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243