सागर। कर्नाटक में चिक्कोडी ब्लॉक के हिरकुंड में नंदी पर्वत पर दिगम्बर जैन आश्रम के आचार्य नंदी महाराज की हत्या की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों के ख़्िाला$फ कठोर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिनांक 17 जुलाई, दिन सोमवार को भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, शाखा-सागर ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि विगत दिनों कर्नाटक प्रदेश के चिक्कोडी ब्लॉक के हिरकुंड में नंदी पर्वत पर दिगम्बर जैन आश्रम के आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की अपहरण कर हत्या कर दी गई। हमारे सनातन संस्कृति पर संतो की हत्या होना बहुत बड़ा प्रहार है, जो समाजिक समरसता को आगे बढ़ाने वाले संगठनों के लिए दु:खद है। संतों, मुनियों पर होने वाले जघन्य अपराधो की भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी घोर निन्दा करती है।
माननीय प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया गया है कि दिगम्बर जैन आचार्य कामकुमार नंदी जी महाराज की हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।





























Views Today : 21
Views Last 7 days : 153
Views Last 30 days : 654
Views This Year : 9353
Total views : 109826
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151