नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिन के दौरे पर फ्रांस रवाना हो गए हैं। 14 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री फ्रांस के नेशनल डे परेड में शामिल होगा। इससे पहले 2009 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
1998 में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया, तो अमेरिका और बाकी पश्चिमी देशों ने भारत पर कई पाबंदियां लगा दी थीं, तब फ्रांस पश्चिम का इकलौता ऐसा देश था, जिसने भारत का समर्थन किया। यही वो वक्त था, जब दोनों देशों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 150
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9350
Total views : 109823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151