तेन्दूखेड़ा, दमोह। कर्नाटक में हुई जैन मुनि कामकुमार नंदी जी की निर्मम हत्या के विरोध में तेन्दूखेड़ा, जि़ला-दमोह में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं जैन समाज सहित अन्य समाजिक संगठनों ने सामूहिक रैली निकाली। और, तेन्दूखेड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़ला अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जैन मुनि की निर्मम हत्या से देश के हर व्यक्ति के मन को गहरा आघात पहुंचा है और हम दोषियों पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हैं।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 150
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9350
Total views : 109823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151