कानपुर, सौरभ मिश्रा। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में द्वितीय रविवार को जय मां शारदा पार्टी लान, किदवई नगर, कानपुर में द्वितीय रविवार को महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया।
समापन अवसर पर संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेशचंद्र मिश्र जी ने कहा कि जनकल्याण की भावना को लेकर, जब अध्यात्मिकक्रम संपन्न किया जाता है, तो माता भगवती की कृपा निश्चित प्राप्त होती है और माता भगवती की कृपा जिसको मिल जाए, उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। महिला शाखा की प्रांतीय उपाध्यक्ष रमा सिंह जी ने कहा कि संगठन के द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, वास्तव में वही सनातनधर्म की रक्षा का कार्य है। संगठन के द्वारा लोगों को नशामुक्त किया जा रहा है, मांसाहारमुक्त किया जा रहा है, चरित्रवान् जीवन जीने की प्रेरणा दी जा रही है और जनजागरण के माध्यम से लोगों में मानवीयूल्यों की स्थापना की जा रही है।
टीमप्रमुख रामअवतार सिंह (रिटायर कर्नल भारतीय सेना) जी ने कहा कि सेना में रहकर मुझे देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला, उसके बाद जब मैं संगठन में जुड़ा तो परमपूज्य गुरुवरश्री की कृपा से तीन धाराओं के माध्यम से धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और राष्ट्ररक्षा के लिए कार्य करने का सौभाग्य पुन: मिला।
अंत में कानपुर जि़ला शाखा के अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 150
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9350
Total views : 109823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.151