सीधी। मध्यप्रदेश के शर्मसार कर देने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यह मामला शर्मनाक ही नहीं, बल्कि गंभीर है, क्योंकि भाजपा के राज में एक भाजपा नेता ने ही ऐसी शर्मनाक हरकत की है। यह मामला सीधी का है, जहां का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भाजपा नेता एक आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जो युवक आदिवासी युवक पर पेशाब करता दिख रहा है उसका नाम प्रवेश शुक्ला है, जो कि बीजेपी एमएलए केदार शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि है।
मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश
आदिवासी पर सरेआम पेशाब करते हुए भाजपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे संज्ञान में सीधी जि़ले का एक वायरल वीडियो आया है, मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिर$फ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए।
आरोपी का पार्टी से कोई सम्बंध नहीं: भाजपा
इस मामले के जोर पकडऩे के बाद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रवेश शुक्ला नाम के व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। हर कुत्सित कृत्य जो आदिवासी समाज के विरोध में किया जाएगा, भारतीय जनता पार्टी उसका सदैव विरोध करेगी। भाजपा मध्यप्रदेश्र इस व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40