बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा में शक्रवार देर रात एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 34 लोग सवार थे, जिसमें 26 की जलने से मौके पर मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। 08 लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। यह हादसा रात $करीब 1.30 बजे बुलढाणा जि़ले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ।
बुलढाणा पुलिस के अनुसार, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। यह हादसा टायर फटने के बाद हुआ और बस में आग लग गई। बाद में बस के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली, जिससे आग फैल गई। बस में करीब 33 यात्री सफर कर रहे थे।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 255
Views Last 30 days : 1260
Views This Year : 7070
Total views : 107543
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31