संकल्प शक्ति, बिलासपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वाधान में दिनांक 24-25 जून को कृषि उपजमंडी समिति, तोखा, जि़ला-बिलासपुर में 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँ-गुरुवर के जयकारे लगवाए गए।
समापन बेला पर उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी ने कहा कि ”कोई भी समस्या हो, उसे लेकर पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम आइए, परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज उसका निदान अवश्य बताएंगे। कई महिलाएं कहती हैं कि उनके बच्चे शराब पीते हैं और उनकी बात नहीं मानते। अरे, उन्हें सिद्धाश्रम लेकर आइए और गुरुदेव जी से मिलिए, समस्या का समाधान अवश्य होगा। सिद्धाश्रम में किसी से कोई रुपया-पैसा नहीं लिया जाता और न ही कोई दानपेटी रखी गई है। वहाँ रहने व भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क है।
यदि जीवन को सुखमय बनाना है, तो नशे-मांसाहार और बलिप्रथा से दूर रहिए। यदि इनसे दूर नहीं होगें, तो आपके घर में अशान्ति रहेगी और आप अनेक प्रकार की समस्याओं से ग्रसित रहेंगे। परम पूज्य गुरुवरश्री ने ‘माँ की सहज-सरल साधना बताई है, उस साधना को नित्यप्रति अपने घर में करें। धीरे-धीरे आपके घर का वातावरण सात्विक होता चला जायेगा और समस्याएं दूर होंगी।
जहाँ देखो वहाँ प्रदेश शासन शराब बिकवा रही है और चारोंओर अनीति-अन्याय-अधर्म व्याप्त है। परम पूज्य गुरुवरश्री ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी का गठन ही इसलिए किया है कि देश-प्रदेशों को नशामुक्त किया जा सके और व्याप्त अनीति-अन्याय-अधर्म का साम्राज्य समाप्त किया जा सके। अत: सभी लोग इस पार्टी से जुड़कर स्वर्णिम देश-स्वर्णिम प्रदेश बनाने के सपने को साकार करें।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया।




























Views Today : 19
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 1274
Views This Year : 7084
Total views : 107557
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31