गर्मी के दिनों में हमारे बाल कई तरह की समस्याओं का शिकार होजाते हैं। इन समस्याओं में से एक है डैंड्रफ। डैंड्रफ के कारण स्कैल्प में खुजली महसूस होती है। डैंड्रफ के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे- बालों को अच्छी तरह से साफ न करना, बालों को ज्यादा धोना, स्कैल्प में पसीना जमा होना, हेयर प्रोडक्ट्स का ज़्यादा इस्तेमाल करना आदि। कई बार स्कैल्प में ज़्यादा तेल जमा होने के कारण भी डैंड्रफ की समस्या हो सकती है। बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कैल्प स्क्रब, फेस स्क्रब की तरह ही होता है। बस फर्क इतना है कि स्कैल्प स्क्रब को ऐसे इंग्रीडिएंट्स के साथ तैयार किया जाता है, जो स्कैल्प पर लगाए जा सके। स्कैल्प स्क्रब को बाज़ार से खरीदने से बजाय घर पर ही तैयार किया जा सकता है।
स्कैल्प स्क्रब के फायदे
1.स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल करने से स्क्रब में मौज़ूद डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद मिलती है।
2. डैंड्रफ को कम करने के लिए स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. स्कैल्प की ड्राईनेस या अतिरिक्त तेल जमा होने की स्थिति को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
4. डैमेज हुए बालों का इलाज करने के लिए स्कैल्प स्क्रब फायदेमंद है।
सी सॉल्ट से बनाएं स्क्रब
सी सॉल्ट की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं। सी सॉल्ट को लैवेंडर ऑयल और एप्पल साइडर विनेगर के साथ मिलाएं।इस स्क्रब की मदद से स्कैल्प पर जमा गंदगी साफ होगी और डैंड्रफ कम हो जाएगा। सी सॉल्ट का इस्तेमाल पुराने समय से स्कैल्प में मौज़ूद अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए किया जाता रहा है।
शुगर स्क्रब बनाएं
स्कैल्प स्क्रब बनाने के लिए ब्राउन शुगर स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं। स्क्रब की मदद से पोर्स साफ होते हैं। सेंसिटिव स्किन वाले स्कैल्प को स्क्रब करने के लिए ब्राउन शुगर फायदेमंद मानी जाती है। 1 चम्मच ब्राउन शुगर में आधा चम्मच कोकोनट ऑयल मिलाएं। शहद और रोजमेरी ऑयल मिलाकर गीले स्कैल्प पर मालिश करें। फिर शैंपू से बालों को धो लें।
डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए नमक, चीनी, ओट्स, एसेंशियल ऑयल्स की मदद से स्क्रब तैयार कर सकते हैं।



























Views Today : 13
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10606
Total views : 111079
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8