दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी द्वितीय रविवार को कृषि उपजमंडी, सागर नाका, दमोह में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ।
समापन अवसर पर संगठन के केंद्रीय उप प्रचारमंत्री भुज्जीलाल जी ने कहा कि सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशानुसार हमें जनकल्याणकारी कार्यों को गति देने की आवश्यकता है। हर घर में माता भगवती का ध्वज लगे और हर घर में ‘माँ की ज्योति जले, यह हम सभी का प्रयास होना चाहिए। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ता बाबूलाल विश्वकर्मा जी ने कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा प्रदत्त तीनों धाराओं का लक्ष्य मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा करना है। पार्टी की जि़ला उपाध्यक्ष ओमवती अठ्या जी, पार्टी के जि़लाध्यक्ष राकेश तिवारी जी, संगठन के जि़लाध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष मालती जी और सविता चौरसिया जी ने भी अपने विचार रखे। अंत में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति दमोह विधानसभा 55 क्षेत्र के भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी दौलत सिंह जी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जि़ला सचिव ओमपाल जी ने किया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40