हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। शुभारंभ में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे बहन प्रीति कुशवाहा जी और अनुराधा विश्वकर्मा जी ने लगवाए, पश्चात् सभी भक्तों ने दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शकुन्तला कुशवाहा जी ने कहा कि हमें पूर्ण समर्पितभाव से नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् व चेतनावान् समाज के निर्माण हेतु कार्य करना है। पार्टी के जि़ला सचिव जुगुल किशोर पाठक जी ने कहा कि इस कलिकाल में माता जगदम्बे का नामजप अत्यधिक प्रभावशाली है। अत: सुख-शांति प्राप्त करने के लिए सभी अपने-अपने घरों में ‘माँÓ की ज्योति जलाएं।पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने महाआरती में आये हुए सभी भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिलाध्यक्ष अनंतराम शिवहरे जी ने सफलतापूर्वक किया।




























Views Today : 5
Views Last 7 days : 137
Views Last 30 days : 638
Views This Year : 9337
Total views : 109810
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41