बाँदा। ग्रीष्म के प्रकोप को देखते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व समाजसेवा में अग्रणी गुलाबचंद कुशवाहा जी ने गत दिवस विक्रम चाइल्ड केयर सेंटर अस्पताल तथा सर्वोदय नगर में दो नि:शुल्क प्याऊ खुलवाए, ताकि राहगीरे शीतल जल का पान करके अपनी प्यास बुझा सकें। इस अवसर पर संगठन एवं पार्टी के अनेक कार्यकर्ता तथा शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, शाखा-बाँदा के सौजन्य से इससे पहले भी तीन प्याऊ खुलवाए जा चुके हैं, जिनमें बिजली खेड़ा, उत्तर मध्य रेलवे और रोडवेज बस स्टैंड में खुले प्याऊ शामिल हैं।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40