इम्फाल। सेना और असम राइफल्स ने शनिवार को पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें 35 हथियार और 88 बम बरामद हुए। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में हिंसा नहीं हुई।
वहीं, शुक्रवार की रात मणिपुर के वेस्ट इंफाल जि़ले के दो गांवों पर कुकी समुदाय के लोगों ने हमला किया, जिसमें 15 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, कुकी समुदाय के लोगों ने मॉर्डन हथियारों और बमों के साथ अटैक किया। उधर, विष्णुपुर जि़ले के पोंबिखोक से भी हिंसा की जानकारी मिली। हालांकि, यहां किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई।
गौरतलब है कि एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन राज्य में हिंसा के दौरान लूटे गए हथियारों को बरामद करने के लिए चलाया गया है, ताकि मणिपुर में शांति बहाल की जा सके। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए प्रयास जारी हैं। हथियार ज़ब्त किए जा रहे हैं, ताकि उपद्रवी लोगों को परेशान न कर सकें।
राज्य में 3 मई को हिंसा भड़की थी। इसके बाद सुरक्षाबलों के करीब 2 हजार हथियार लूटे गए थे। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद 2 जून को मणिपुर में उपद्रवियों ने 144 हथियार और 11 मैगजीन सरेंडर किए थे।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31