नई दिल्ली। यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। दिल्ली पुलिस को इस मामले में चार गवाह मिले हैं, जिन्होंने बृजभूषण पर लगे आरोपों की पुष्टि की है। इनमें एक-एक ओलिंपियन, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट, इंटरनेशनल रेफरी और स्टेट लेवल कोच शामिल हैं
ये सभी उन 125 गवाहों में शामिल हैं, जिन्हें इस केस में शामिल किया गया है। दिल्ली पुलिस आरोपों वाली जगह यानी हरियाणा, उत्तरप्रदेश, झारखंड और कर्नाटक में इसकी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपों की पुष्टि करने वाले गवाह ओलिंपियन और कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट, दोनों महिला रेसलर हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस की जांच टीम को बताया कि बृजभूषण के सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में घटना के एक महीने बाद केस दजऱ् कराने वाली महिला रेसलर्स ने उन्हें बताया था।
शिकायत करने वालों में शामिल एक महिला पहलवान के कोच ने दिल्ली पुलिस की स्ढ्ढञ्ज को बताया कि बृजभूषण के सेक्शुअल फेवर मांगने के बारे में घटना के 06 घंटे बाद उन्हें फोन पर बताया गया था। इंटरनेशनल रेफरी ने कहा कि जब वे टूर्नामेंट के लिए इंडिया या विदेशों में जाते थे तो महिला रेसलर्स से उनकी इस परेशानी के बारे में सुनते थे।
मंत्रियों की टीम कर सकती है बात
केंद्र पहलवानों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बना रहा है। केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर, एक महिला मंत्री के अलावा 02 और मंत्री होंगे। खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, तीनों पहलवान (विनेश, साक्षी और बजरंग) इंतज़ार करें। मामला गंभीर है। कानूनी प्रक्रिया के हिसाब से जांच हो रही है। जांच कमेटी की सारी रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को दे चुके हैं। इस मामले में जल्द चार्जशीट पेश होगी।



























Views Today : 3
Views Last 7 days : 135
Views Last 30 days : 636
Views This Year : 9335
Total views : 109808
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41