कुशमी, सीधी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुसमी, जि़ला-सीधी मे चतुर्थ रविवार को मासिक महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न किया गया। महाआरती से पूर्व भक्तों ने पाँच घंटे तक श्री दुर्गाचालीसा अखण्ड पाठ सम्पन्न किया। गुरुवर और ‘माँÓ के जयकारे राजीव गुप्ता जी और बृजेन्द्र सिंह जी ने लगवाए।
आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे कुशमी जनपद के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी कुंवर बहादुर सिंह आज़ाद जी ने संगठन के जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा जो धर्म-कर्म का कार्य किया जा रहा है, उसी के कारण इस भूतल पर सुख-शांति का प्रादुर्भाव हुआ है। उपस्थित भक्तों के समक्ष मनमोहन उपाध्याय जी, दद्दू लाल पांडे जी एवं शेषमणि पटेल जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में संगठन के तहसील शाखा- कुसमी के अध्यक्ष प्रेमलाल गुप्ता जी कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अंगद गुप्ता जी ने सफलतापूर्वक किया।




























Views Today : 19
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 1274
Views This Year : 7084
Total views : 107557
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31