मुंबई। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन के मुद्दे पर भारत सरकार को ताना मारने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 56 इंच का ताना मारते हुए शर्म आनी चाहिए, खासकर तब जब किसी को नहीं पता कि उन्होंने चीनियों के साथ क्या समझौता किया था।
सीतारमण ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि न आप, न हम और न ही कोई और जानता है कि उस समझौते में क्या था? वह चीनियों के साथ अपने समझौते के विवरण के साथ सामने क्यों नहीं आते?
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चीन को लेकर सरकार के पास कोई रणनीति नहीं है और वह झूठ पर झूठ बोल रही है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40