महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति मई माह में भी तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में ‘माँ-गुरुवर के जयकारे लगवाए गए, तत्पश्चात् साधनाक्रम पूर्ण करते हुए सभी भक्तों ने दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव योगेन्द्र अवस्थी जी ने कहा कि हम एक ऋषि के शिष्य हैं, जिनका जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित है और हमें परम पूज्य गुरुवरश्री की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है। संगठन के जि़ला प्रभारी रामबाबू श्रीवास जी ने कहा कि सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा प्रदत्त तीनों धाराओं पर हमें सतत आगे बढ़ते रहना है।
संगठन के जि़ला उपाध्यक्ष सुनीलदत्त विश्वकर्मा जी और कु. संध्या कुशवाहा जी ने भी अपने विचार रखे। अंत में संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मातादीन सेन जी ने किया।




























Views Today : 58
Views Last 7 days : 134
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8313
Total views : 108786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7