नई दिल्ली। हिंद महासागर में एक चीनी नाव डूब गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत होजाने की पुष्टि हुई है। नाव और लापता लोगों का पता लगाने के लिए कई देश जुटे हुए हैं, जिसकी गुरुवार को चीन के द्वारा सराहना की गई है। भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चालक दल के 39 सदस्यों के साथ लापता चीनी नाव की खोज में मदद के लिए पी-8 आई समुद्री गश्ती विमान को तैनात किया है।
अभी भी 37 लोग लापता
हिंद महासागर में बुधवार को चीन की एक बड़ी नाव पलट गई थी। इस पर सवार 37 लोग अभी भी लापता हैं। नौसेना ने बयान जारी कर कहा है कि चीनी जहाज लू पेंग युआन यू 028 के डूबने के बाद भारतीय नौसेना ने बुधवार को त्वरित मानवीय कार्रवाई करते हुए दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से लगभग 900 समुद्री मील की दूरी पर अपनी हवाई समुद्री टोही जहाज को तैनात किया।
अन्य देश भी मदद में जुटे
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने गुरुवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव और फिलीपींस हिंद महासागर में डूबी चीनी नौका की खोज और बचाव अभियान में आपातकालीन मदद कर रहे हैं।



























Views Today : 8
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8323
Total views : 108796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7