रीवा। रीवा जिले के तीन युवकों के नहर में गिरने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के मुताबिक रीवा के लौर थाना अंतर्गत सूजी गांव के तीन युवक एक बाइक में सवार होकर सतना के अमरपाटन क्षेत्र में तिलक लेकर जा रहा थे कि गोविंदगढ़ के आगे ताला थाने के परसिया नहर में अनियंत्रित होकर गिर गए। इस घटना में दो की मौत हो गई है और की हालत गम्भीर है। घायल युवक का संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बुधवार की रात ताला थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना के दौरान राजेश उर्फ दादू लोनिया पुत्र केशव लोनिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी-गौरी थाना लौर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गुरुवार की सुबह 07 बजे राज नारायण लोनिया पुत्र बद्री लोनिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी- सूजी थाना लौर ने संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि पंकल लोनिया की हालत गंभीर है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 165
Views Last 30 days : 642
Views This Year : 9323
Total views : 109796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41