रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में माता-पिता ने ही अपने बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद घटना को एक्सीडेंट बनाने के लिए कहानी बना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने के बाद पुिलस ने मामले की तफ्तीश की और इस मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लैलूंगा क्षेत्र के लोहडा पानी टोकरी रोड के पास 06 अप्रैल को एक युवक का शव मिला था। शव 11वीं क्लास में पढऩे वाले 18 साल के टेकमणी पैंकरा का था। मृतक के मामा ने पुलिस को बताया कि एक्सीडेंट में टेकमणी की मौत हुई है। युवक के माता-पिता ने भी इसे ेएक्सीडेंट बताया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि युवक का एक्सीडेंट नहीं हुआ, बल्कि उसकी हत्या की गई है।
पुलिस ने माता-पिता को शक आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सब सच सामने आ गया। उन्होंने बताया कि 05 अप्रैल को टेकमणी हॉस्टल से घर आया था। इसके बाद शाम को बाइक लेकर घूमने गया और देरी से घर वापस पहुंचा। मां कर्मावती पैंकरा ने ज्यादा घूमने को लेकर डांट लगा दी, तो टेकमणी और उसके माता-पिता के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने डंडे से बेटे टेकमणी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा और खून ज्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने गत दिवस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तारी के डर से युवक के माता-पिता ने बेटे के शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था। हत्या को हादसा दिखाने के लिए युवक की बाइक भी वहीं छोड़ दी। घर में भी जहां खून बिखरा था, वहां गोबर से लिपाई की गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 165
Views Last 30 days : 642
Views This Year : 9323
Total views : 109796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41