दमोह। हर माह की भांति इस माह भी कृषि उपजमंडी जबेरा में महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न हुआ।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जि़ला सचिव श्रीमती उमा लोधी जी ने कहा कि संगठन के द्वारा नि:स्वार्थभाव से समाजकल्याण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। संगठन का लक्ष्य है, समाज को नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् बनाना। पार्टी के प्रांतीय महासचिव सूरत सिंह जी ने कहा कि मानवता के कल्याण हेतु 22, 23, 24, अक्टूबर को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पर महाशक्ति शंखनाद शिविर लगेगा, जिसमें समस्त जाति-धर्म-संप्रदाय के लाखों लोग उपस्थित होकर चेतनात्मक लाभ प्राप्त करेंगे। आप लोग भी सादर आमंत्रित हैं।
पार्टी के किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि अगर भारत को हिंदूराष्ट्र बनाना है, तो सबसे पहले नशे-मांसाहार से मुक्त समाज का निर्माण करना होगा और तभी हम अपने हिंदूधर्म की रक्षा कर सकेंगे। भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह जी कहा कि सम्पूर्ण समाज को माता आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की भक्ति से जोडऩा ही होगा, तभी समाज का कल्याण हो सकता है। संगठन के केंद्रीय उप प्रचारमंत्री भुज्जी लाल सेन जी ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमें धर्मसम्राट् युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सान्निध्य में जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अत: अपने समय को व्यर्थ न जाने दें। माता जगदम्बे की नित्यप्रति आराधना करें और परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें, तभी हमारा यह जीवन कृतार्थ होगा।
अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद यादव जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कोमल यादव जी ने सफलतापूर्वक किया।दमोह। हर माह की भांति इस माह भी कृषि उपजमंडी जबेरा में महाआरतीक्रम भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में सम्पन्न हुआ।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की जि़ला सचिव श्रीमती उमा लोधी जी ने कहा कि संगठन के द्वारा नि:स्वार्थभाव से समाजकल्याण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। संगठन का लक्ष्य है, समाज को नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् बनाना। पार्टी के प्रांतीय महासचिव सूरत सिंह जी ने कहा कि मानवता के कल्याण हेतु 22, 23, 24, अक्टूबर को पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम पर महाशक्ति शंखनाद शिविर लगेगा, जिसमें समस्त जाति-धर्म-संप्रदाय के लाखों लोग उपस्थित होकर चेतनात्मक लाभ प्राप्त करेंगे। आप लोग भी सादर आमंत्रित हैं।
पार्टी के किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि अगर भारत को हिंदूराष्ट्र बनाना है, तो सबसे पहले नशे-मांसाहार से मुक्त समाज का निर्माण करना होगा और तभी हम अपने हिंदूधर्म की रक्षा कर सकेंगे। भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह जी कहा कि सम्पूर्ण समाज को माता आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की भक्ति से जोडऩा ही होगा, तभी समाज का कल्याण हो सकता है। संगठन के केंद्रीय उप प्रचारमंत्री भुज्जी लाल सेन जी ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमें धर्मसम्राट् युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के सान्निध्य में जीवन जीने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अत: अपने समय को व्यर्थ न जाने दें। माता जगदम्बे की नित्यप्रति आराधना करें और परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलें, तभी हमारा यह जीवन कृतार्थ होगा।
अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद यादव जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कोमल यादव जी ने सफलतापूर्वक किया।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8