राजौरी। जम्मू-कश्मीर में दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। राजौरी के कांडी जंगल में सेना और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे मुठभेड़ शुरू हुई और एक ब्लास्ट में सेना के पाँच जवान शहीद हो गए। शुक्रवार की रात सवा बजे आतंकियों ने सेना पर एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी।
दूसरी तरफ, बारामूला के करहमा कुंजर में भी पुलिस और आतंकियों के बीच शनिवार की सुबह 4 बजे से मुठभेड़ चल रही है, जिसमें जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। यहां और भी आतंकी छिपे हुए हैं, जिन्हें ढूंढऩे के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ये वही आतंकी हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर हुए हमले में शामिल थे। सेना ने इन्हें घेर रखा है।
राजौरी में शहीद हुए जवानों के नाम लांस नायक रुचिन सिंह, नायक अरविंद कुमार, हवलदार नीलम सिंह, सिद्धांत चेत्री और प्रमोद नेगी हैं।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8