गर्मियों में खीरा का सेवन करना शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें पानी भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें इसमें विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं, जो पोषकतत्त्वों से भरपूर होते हैं। यह पाचनतंत्र को दुरुस्त रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी काफी कारगर हो सकता है। इसके नियमित सेवन से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है, लेकिन आपको खीरा खाने के ये सभी फायदे तभी मिलेंगे, जब आप इसे सही तरीके से खाते हैं। कुछ चीजों के साथ खीरा खाने से आपकी सेहत को लाभ के स्थान पर नु$कसान पहुंच सकता है। खीरे के साथ न लेें 4 चीजें–
टमाटर: अधिकतर लोग खीरा और टमाटर का सलाद बनाकर खाते हैं, लेकिन यह कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। ध्यान रखें कि शरीर के लिए इन दोनों को पचाने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। खीरे और टमाटर कॉम्बिनेशन शरीर के अम्लीय पीएच संतुलन को बिगाड़ सकता है। इससे आपको पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
पानी: खीरा के साथ या खीरा खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। खीरे में लगभग 97 प्रतिशत पानी होता है। ऐसे में, अगर आप खीरा खाने के बाद पानी पीते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। खीरा खाने के बाद पानी हमेशा आधे से एक घंटे बाद ही पीना चाहिए।
मूली: खीरा और मूली इन दोनों का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है, क्योंकि खीरे में मौज़ूद एस्कॉर्बिक विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है। वहीं, इसके साथ मूली खाने से यह प्रोसेस बाधित हो सकता है। यही वजह है कि इन दोनों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।
दूध से बनी चीजें: खीरे का रायता खाना अधिकांश लोगों को पसंद करते हैं, लेकिन खीरे के साथ दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करने से सेहत को काफी नु$कसान पहुंच सकता है। इससे आप पाचन संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं। साथ ही, यूरिन पास करने में भी दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं, इससे आपको उल्टी और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8