जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे सेना के ट्रक पर आतंकियों ने फायरिंग की। इसके बाद ट्रक में आग लग गई, जिसमें झुलसकर पाँच जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हुआ है। शहीदों की पहचान लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह के रूप में हुई है। इनमें से लांस नायक देबाशीष बसवाल उड़ीसा के रहने वाले हैं, अन्य चार शहीद पंजाब के निवासी हैं।
नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि जवानों को लेकर ट्रक भिंबर गली से पुंछ की तरफ जा रहा था। बारिश हो रही थी और विजिबिलिटी भी काफी कम थी। आतंकियों ने इसी का फायदा उठाया। गम्भीर रूप से घायल जवान को राजौरी में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बतया गया कि शहीद हुए जवान राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट के थे। उन्हें इस इलाके में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशंस में लगाया गया था।





























Views Today : 11
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 635
Views This Year : 9316
Total views : 109789
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41